दुर्ग
माता बहादुर कलारिन की प्रतिमा चौपाटी मार्ग में होगी स्थापित, एमआईसी से मिली मंजूरी
14-Dec-2024 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 दिसंबर। नगर निगम के डाटा सेंटर में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभिन्न एजेंडा पर चर्चा करते हुए विकास कार्य को स्वीकृति दी गई। गुरुवार को डाटा सेंटर में मेयर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक शुरू हुई।
इस बैठक में नगर निगम मेयर धीरज बाकलीवाल,कमिश्नर सुमित अग्रवाल सहित एमआईसी के सभी सदस्य निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें। सबसे पहले वर्ष 2021 में प्रदूषित जल को शिवनाथ नदी में जाने से रोकने हेतु एसटीपी का निर्माण लगातार शहरी सरकार द्वारा प्रयासरत थे, जिसका एमआईसी की बैठक में सर्व सम्मति से निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी निविदा प्रक्रिया हो चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे