दुर्ग

प्रमुख सचिव ने विज्ञान विकास केन्द्र का किया निरीक्षण
14-Dec-2024 4:26 PM
प्रमुख सचिव ने विज्ञान विकास केन्द्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमाणी वोरा ने विज्ञान विकास केन्द्र का आकिस्मक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने बेहतर कार्य करने निर्देशित किया।

श्री वोरा सबसे पहले आईआईटी भिलाई में आयोजित मार्किटप्लस साक्षरता कार्यशाला में शामिल हुए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री  वोरा कार्यशाला के उपरांत विभाग द्वारा संचालित विशिष्ठ आवासीय संस्था विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन केन्द्र (कन्या) दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने छात्राओं के कक्ष का निरीक्षण करने के साथ छात्राओ से भी चर्चा की इसके उपरांत उनके द्वारा रसोई कक्ष, स्टोर रुम एवं ई-लाईब्रेरी का विशेष रुप से निरीक्षण किया गया। इसमें संचालित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बेहतर करने हेतु अधिकारी-कर्मचारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अनुविभागीय अधिकारी  हरवंश सिंह मिरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग  हेमन्त कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता आदिवासी विकास उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट