दुर्ग
उपार्जन केन्द्रों जाम धान की मात्रा बढक़र हो गई साढ़े इक्कीस लाख क्विंटल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 दिसंबर। नगपुरा, दमोदा व भेड़सर में लगातार चौथे दिन भी धान खरीदी नहीं हुई वहीं धमधा विकासखंड डोडक़ी उपार्जन केन्द्र में भी उठाव नहीं होने से जगह के अभाव में धान खरीदी बंद हो गई है। इस तरह जिले के 6 उपार्जन केन्द्रों जगह के अभाव में धान खरीदी बंद हो गई है इधर उपार्जन केन्द्रों जाम धान की मात्रा बढक़र साढ़े इक्कीस लाख क्विंटल पहुंच गई ऐसे में कई और केन्द्रों खरीदी बंद होने के कगार पर है।
जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 47523 किसानों से 2179016 क्विंटल धान खरीदी हो गई है इनमे से 24980 क्विंटल का ही उठाव हो पाया है अभी भी उपार्जन केन्द्रों में 2154036 क्विंटल धान शेष है विपणन संघ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मिलर्स ने 13 हजार क्विंटल धान का उठाव किया। वहीं 116820 क्विंटल का डीओ काटा गया जिसे मिलाकर अब तक कुल 153760 क्विंटल का डीओ कट चुका बावजूद इसके कई केन्द्रों से अब तक उठाव शुरू नहीं हो पाया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीवन लाल वर्मा का कहना कि खरीदी बंद होने से किसान परेशान है शासन प्रशासन व्यवस्था सुधारने में असफल है।
सहकारी समितियों में कार्यरत डाटा इंट्री आपरेटर भी आज से हड़ताल पर चले गए इससे भी अब उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रभावित होने की संभावना है क्योंकि कई समितियों में पूरी खरीदी कमान डाटा एंट्री आपरेटरों पर है हड़ताली आपरेटरों का कहना है कि जब तक उनकी तीन सूत्रीय मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
इधर सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार डाटा एंट्री आपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर खरीदी का कार्य संचालित किया गया। राइस मिलर्स प्रदेश एसोसिएशन की आज रायपुर में बैठक के बीच जिले में आज भी मिलर्स धान उठाव करते रहे वहीं इस बैठक प्रदेश के सभी मिलर्स ने अपनी मांगें राज्य सरकार से सहमति मिलने उपरांत भी बकाया भुगतान , एसएलसी दर से परिवहन भुगतान एवं अन्य मांगे पूरी नहीं होने पर इस माह की 20 तारीख तक कस्टम मिलिंग कार्य में असहयोग करने का निर्णय लिया है ।