दुर्ग
भिलाई नगर, 14 दिसंबर। पावर हाउस भिलाई में नंदिनी रोड और बस स्टैंड के पास चाकू लहरा लोगों को डरा धमका रहे अलग अलग जगह से दो आरोपियों को छावनी पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी एस विनय (19 वर्ष) और एन सोनू (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी छावनी चेतन चंद्राकर ने बताया कि कल मुखबिर से सूचना मिली कि नंदिनी रोड अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक युवक हाथ में लोहे का धारदार नुकीला चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है। मौके पर टीम भेज कर आरोपी युवक पुलिस को देखकर इधर उधर भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकड़ पूछताछ में अपना नाम एन. सोनू भिलाई बताया। उसके कब्जे से 12.5 इंच का चाकू बरामद हुआ है। इसी तरह कल रात पावर हाउस बस स्टेड के पास एस विनय को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी आनेजाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। एस. विनय भिलाई से 10 इंच का बटन चाकू जब्त हुआ है। आरोपियों के खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की गई है।