दुर्ग

तीन दिनी वार्षिक सांईं महोत्सव का शुरू, उमड़े भक्त
13-Dec-2024 3:26 PM
तीन दिनी वार्षिक सांईं महोत्सव का शुरू, उमड़े भक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 दिसंबर। कसारीडीह  सिविल लाइन स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में आयोजित 48वें वार्षिक साई महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन गुरुवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए जनप्रतिनिधि भी मंदिर पहुंचे।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी, पार्षद ऋषभ जैन,प्रीति गीते, पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद, प्रकाश गीते के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्री साई बाबा के दर्शन कर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की। दोपहर बाद ड्राइंग व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर व सीनियर वर्ग के लिए आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने धार्मिक चित्र के अलावा पर्यावरण, शिक्षा व अन्य संदेशवाहक विषयों पर अपनी कलाकृति उकेर कर अपनी हुनर दिखाई, वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा अपनी  कलाकृति का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में करीब 160 से अधिक स्कूली बच्चे व युवक-युवती उत्साह  के साथ शामिल हुए, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में 70 से अधिक युवती व महिलाएं प्रतियोगिता का हिस्सा बने। सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान आयोजन समिति द्वारा  प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।


अन्य पोस्ट