दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 दिसंबर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार सामुदायिक सेवा कार्य का आयोजन 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया गया। जिला संघ बालोद के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव , जिला आयुक्त स्काउट पी.सी.मरकले (डीईओ) एवं सहायक जिला आयुक्त नवीन यादव (बीईओ), जिला सचिव के.एल. गजेंद्र , जिला संगठन आयुक्त प्रेमलता चंद्राकर के मार्गदर्शन में स्थानीय संघ गुण्डरदेही के तत्वाधान में सामुदायिक सेवा के अंतर्गत 7 दिसंबर को वृद्धा आश्रम में फल वितरण, अस्पताल में फल वितरण एवं साफ सफाई मरीजों की देखभाल,स्वच्छता अभियान,एवं 9 दिसंबर को ओटेबन्ध मंदिर प्रांगण से सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान, बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली, बाल श्रम रोकथाम जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा जागरूकता, एवं नशा मुक्ति जागरुकता रैली , महिला घरेलू हिंसा जागरूकता रैली एवं विभिन्न सेवा कार्य स्काउटर /गाइडर एवं बच्चों द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में स्काउट विभाग से अजय कुमार ठाकुर, मकसूदन लाल यादव, ढालसिह ठाकुर, हेमलाल साहू , विक्की साहू ,गाइड विभाग से किरण ठाकुर, डिम्पल साहू, दीपा साहू, रेंजर विभाग लिली पुष्पा एक्का, पुष्पा यादव, विकासखंड सचिव चंद्रशेखर दिल्लीवार एवं 50 स्काउट, गाइड, रोवर,रेंजर का योगदान रहा।
सामुदायिक सेवा शिविर के सफल संचालन के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नवीन यादव ,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खेमराज साहू ने शुभकामनाएं दी।