दुर्ग

शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने जागरूकता अभियान
10-Dec-2024 3:33 PM
शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 दिसंबर।
राज्य शासन से प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार सरकार गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार सभी नगरीय निकायों में अलग-अलग गतिविधियां कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके तहत नगर पालिक निगम भिलाई में सिंगलयूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की रैली निकाली गई। रैली सुबह 10.30 बजे पावर हाउस लाल मैदान से होकर सर्कुलर मार्केट होते हुए जलेबी चौक पर समापन किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पाषर्द, व्यपारीगण, चेंबर के सदस्य आदि उपस्थित रहे। सभी लोगों ने प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने हेतु अभियान छेडऩे का आवाहन किया। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किए है कि भिलाई शहर को साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए सभी वार्डोए गली मोहल्लों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये। साथ ही सिंगलयूज प्लास्टिक पर भी प्रतिबंध लगाए। प्लास्टिक पर्यावरण के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हानिकारक होता है। 

आज प्लास्टिक मुक्त अभियान ही पहला थीम था जिसके लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। समझाइए दिए जाने के बाद भी जो व्यापारी सिंगल युज प्लास्टिक में समान बेचेंगे, उनके ऊपर चालानी कार्रवाई की जाएगी। 

जागरूकता रैली में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने वाले सफाई कर्मचारियों ने अपनी बुलंद आवाज में स्वच्छता ही सेवा की मार्केट क्षेत्र में गुंज लगाए। रैली का समापन जलेबी चैंक पर राष्ट्र पिता महात्मागांधी जी के मुर्ति पर माल्यापर्ण किया गया। अंत में आयुक्त ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विनोद चेलक वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद राजकुमार जायसवाल जोन आयुक्त येशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, के.के.सिंह, अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, हेमंत माझी, वीरेंद्र बंजारे, अंजनी सिंह, अतुल यादव,जी सी एम यादव, मिशन मैनेजर अमन पटले, अभिनव, पाटनी सहित जोन के अधिकारी-कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट