दुर्ग

आयुक्त पहुंचे भेलवा तालाब निरीक्षण करने
09-Dec-2024 3:09 PM
आयुक्त पहुंचे भेलवा तालाब निरीक्षण करने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 दिसंबर।
नगर निगम भिलाई क्षेत्र में निर्मित नेहरू नगर भेलवा तालाब का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सुबह-सुबह पहुंच गए। वहां के लोगों से मिले वहां की व्यवस्था को देखें, देखकर के उन्होंने कहा यह बहुत ही खूबसूरत तालाब है। इसको अच्छे से मेंटेन करके और खूबसूरत बनाया जा सकता है। वहां पर सुबह-सुबह टहलने वाले लोगों से बात किया उन्हीं के साथ जाकर के हर एक क्षेत्र का निरीक्षण किया ।रोज सुबह टहलने वाले सुभाष गुलाटी ने कहा अभी सफाई तो रोज हो रही है झाड़ू लग रहा है। लेकिन मेंटेनेंस, लाइट, तालाब के किनारे की दिवाल गिर गई है उसे बनाने की जरूरत है। शैलेंद्र सिंह परिहार ने बैठने के लिए कुर्सी लगवाने की बात की, डॉ.ललित पोपट ने कहा एक हाई मास्क लाइट लगा दिया जाए जिससे प्रकाश हो जाएगा असामाजिक तत्व नहीं आ पाएंगे। 

आयुक्त ने सभी के सुझाव को ध्यान से सुनकर के जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत को प्रस्ताव बनाने को कहा। शीघ्र अति शीघ्र प्रस्ताव बनवाने को कहा। तालाब के बीच में फवारा लगाने का भी सुझाव आया जिससे पानी रीसायकल होते रहे। उद्यान को खुलने और बंद करने का टाइम टेबल सेट करने के लिए, निर्धारित समय पर तालाब खुले और निर्धारित समय पर बंद हो। सबके सहयोग से हम इस तालाब को और सुंदर बनाएंगे इसको देखकर के मुझे खुशी हुई क्या अच्छी हरियाली है गुरुद्वारा है, मंदिर है, बढिय़ा सरोवर है, बस अच्छे से देखभाल की जरूरत है। नगर निगम के जावेद अली, अंकित सक्सेना,ल अजय शुक्ला, तिलेश्वर साहू, कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट