दुर्ग

डॉ. गढ़पायले एनसीसी रेजीमेंट में कैप्टन पद पर पदोन्नत
09-Dec-2024 2:08 PM
डॉ. गढ़पायले एनसीसी रेजीमेंट में कैप्टन पद पर पदोन्नत

दुर्ग, 9 दिसंबर। दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा में पदस्थ विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गढ़पायले को विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित 1 सी.जी.आर. एण्ड व्ही. घुड़सवार रेजीमेंट एनसीसी, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की आदेशानुसार लेफ्टिनेंट रैंक से कैप्टन रैंक में पदोन्नत किया गया। डॉ. राजकुमार गढ़पायले की इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. आर.बी.बी. सिंह, कुलसचिव डॉ. आर.के. सोनवणे, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी.के. दत्ता एवं कर्मचारियों ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी।
 


अन्य पोस्ट