दुर्ग

भिलाई हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति का 15 को महाबैठका
07-Dec-2024 3:09 PM
भिलाई हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति का 15 को महाबैठका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 दिसंबर।
भिलाई हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र परगनिया ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) द्वारा हाउस लीज योजना को लेकर किए जा रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। 

उन्होंने बताया कि 1991 से संयंत्र प्रबंधन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कर्मचारियों की छंटनी की गई और ठेका श्रमिकों का शोषण बढ़ाया गया। इसके साथ ही, हाउस लीज योजना को भी रोक दिया गया, जिससे हजारों परिवारों का भविष्य अंधकार में डूब गया है।

परगनिया ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा 4 सितंबर 2023 को तत्कालीन जिलाधीश के पत्र के माध्यम से सभी जमीनों को राज्य शासन के पक्ष में वापस लेने की मांग की गई है, जिससे स्थानीय विकास रुक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संयंत्र प्रबंधन मात्र मुनाफा कमाने में लगा हुआ है और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी कर रहा है।


अन्य पोस्ट