दुर्ग

भाजपा सरकार के एक साल पूरे पटाखे फोडक़र मनाया जश्न
05-Dec-2024 2:52 PM
भाजपा सरकार के एक साल पूरे  पटाखे फोडक़र मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 5 दिसंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के एकमात्र नगर पंचायत के बाजार चौक उतई में भाजपाइयों द्वारा भाजपा शासन के 1 वर्ष पूर्ण करने पर फटाखे फोडक़र मिठाई बाट कर खुशी का इजहार किया। साथ दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जिन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा को बहुत से ऐतिहासिक सौगात दिए 1 वर्ष होने के पूर्व ही करोड़ों रुपए रोड नाली एवं सडक़ों मनरेगा के निर्माण के लिए एवं समाजिक भवन एवं अन्य ऐतिहासिक कार्यों को शासन से प्रस्तावित कराकर दुर्ग ग्रामीण को एक नए आयाम में पहुंचाय ऐसे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक विकास पुरुष बड़े भैया ललित चंद्राकर जी को विधायक निर्वाचित हुए सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर  बधाई दी।

इस दौरान जिला भाजपा मंत्री रोहित साहू मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा सोनू राजपूत प्रवीण यदु चंदू देवांगन लक्ष्मी नारायण साहू रूप नारायण शर्मा नरेंद्र साहू घनश्याम चंद्राकर रूपेश पारख डीकेश साहू विनोद हेड़ाऊ संगीत रजक लता सोनवानी सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट