दुर्ग

चाकू लेकर घूम रहे युवक को पेट्रोलिंग टीम ने दबोचा
05-Dec-2024 2:30 PM
चाकू लेकर घूम रहे युवक को पेट्रोलिंग टीम ने दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 दिसंबर।
दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में चाकू कटर लेकर घूमने वालों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। संदिग्धों की तलाशी ले उनको हिदायत दी जा रही है। 

इसी क्रम में थाना वैशाली नगर पुलिस टाउन पेट्रोलिंग टीम ने जैन टिम्बर आजाद चौक रामनगर के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो कमर में छिपा कर रखा धारदार चाकू जब्त हुआ।  आरोपी की पहचान जानिसार खान उर्फ बहादुर खान (18 वर्ष) निवासी रामनगर आजाद चौक जोशी लकड़ी टॉल के पास वार्ड-13 भिलाई के रूप में हुई। आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट