दुर्ग

हेमचंद विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आवेदन शुरू
05-Dec-2024 1:48 PM
हेमचंद विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आवेदन शुरू

दुर्ग, 5 दिसंबर। सत्र 2024-25 के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से सम्बद्ध महाविद्यालयों के बीए/ बीएससी/ बीकॉम/ बीएससी गृह विज्ञान/ बीबीए प्रथम सेमेस्टर (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020) में नियमित/ प्राइवेट के रूप में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पद्धति से विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइटद्वारा परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तय की गई है। विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव दिग्विजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थी संबंधित महाविद्यालय और परीक्षा केन्द्र में परीक्षा आवेदन 19 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। नियमित विद्यार्थी नामांकन आवेदन करने के समय उपयोग की गई यूजर आई.डी. एवं पासवर्ड तथा प्राइवेट विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय उपयोग की गई यूजर आई.डी. का उपयोग कर परीक्षा आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। यदि परीक्षा आवेदन करने में छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़े तो वे विश्वविद्यालय के हेल्पलाईन पर सम्पर्क कर सकेंगे। विद्यार्थी परीक्षा शुल्क विवरण हेतु विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। 


अन्य पोस्ट