दुर्ग

पत्रकार चंद्रकांत देवांगन का निधन
04-Dec-2024 3:07 PM
पत्रकार चंद्रकांत देवांगन का निधन

दुर्ग, 4 दिसंबर। दुर्ग जिले के पत्रकार चंद्रकांत देवांगन (42) निवासी  ब्राम्हण पारा दुर्ग का निधन रायपुर में इलाज के दौरान हो गया। वे अपने पीछे माताजी, पत्नी और छोटे बच्चे को अकेला छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार  बुधवार को हरना बांधा मुक्तिधाम दुर्ग में किया गया।

चन्द्रकांत देवांगन पिछले 20 वर्षों से विभिन्न समचार पत्रों, ऑनलाइन मीडिया एवं टेलीविजन न्यूज में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन पर पत्रकारों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


अन्य पोस्ट