दुर्ग
बेस बल्ला से लडक़े को पीटता वीडियो इंस्टा पर किया पोस्ट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 दिसंबर। दुर्ग जिले के भिलाई शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15 साल की नाबालिग लडक़ी ने अपने पुराने बॉयफे्रंड को मिलने बुलाया और फिर दूसरे बॉयफे्रंड से उसकी जमकर पिटाई करवा दी। लडक़ी के लवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग को बेसबॉल, बैट और लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।
खबर के संबंध में मिली जानकारी के नाबालिग लडक़ी का कैंप-2 के 17 वर्ष के लडक़े से प्रेम संबंध था, लेकिन इसी बीच लडक़ी को एक दूसरे नाबालिग लडक़े से भी प्यार हो गया। इसकी जानकारी जब पहले बॉयफे्रंड को लगी, तो उसने अपनी गर्लफे्रंड से झगड़ा और गाली-गलौज कर ब्रेकअप कर लिया, जिसके बाद लडक़ी ने यह बात अपने नए बॉयफ्रेंड को बताई।
लडक़ी की बात पर दूसरे लडक़े ने रौब जमाने के लिए उसे पीटने का प्लान बनाया और लडक़ी से कहकर उसे सूनसान जगह पर मिलने के लिए बुलवाया। लडक़ी ने पहले बॉयफे्रंड को तीन दिन लगातार कॉल किया और उसे मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वह उससे मिलने नहीं पहुंचा।
इसके बाद लडक़ी ने 1 दिसंबर की शाम साढ़े 6 बजे फिर से उसे फोन किया और कैंप-1 मस्जिद के पास बुलाया। लडक़े का गुस्सा शांत हो चुका था, तो वह उससे मिलने पहुंच गया। इस दौरान उस जगह पर लडक़ी का दूसरा बॉयफे्रंड और उसके 4 अन्य साथी चाकू, लाठी, बेसबॉल और बैट लेकर खड़े थे।
लडक़े के पहुंचते ही उन्होंने बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में नाबालिग लडक़े के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य जगहों में गहरी चोट आई है और उसका सिर भी फट गया है। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में उसका इलाज हुआ है, लेकिन उसके सिर और सीने में दर्द के चलते डॉक्टर ने उसे रायपुर भेजने की सलाह दी है।
वैशाली नगर प्रभारी ने बताया कि जिन लडक़ों ने मारपीट की है, उसमें 2 नाबालिग और 3 बालिग शामिल हैं। आरोपियों में गुरजीत सिंह, डिगेंद्र साहू उर्फ गुड्डू और आसिफ शेख शामिल हैं। आरोपी गुड्डू ने लडक़ी पर इंप्रेशन जमाने के लिए मारपीट वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि लडक़ी और उसके परिजनों को थाने बुलाया गया था लेकिन परिजनों ने थाने में कहा कि लडक़ी का मामला है और वह इसमें नहीं पडऩा चाहते हैं। पुलिस ने लडक़ी का मोबाइल जब्त कर लिया है। जांच में लडक़ी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुलाहिजा रिपोर्ट में यदि गंभीर चोट आई तो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।