दुर्ग

युवकों से बात करने से रोकने पर विवाद
03-Dec-2024 3:24 PM
युवकों  से बात करने से  रोकने पर विवाद

भिलाई नगर, 3 दिसंबर। कल रात बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-1 में एक युवक से तीन लडक़ों ने जमकर मारपीट की है। आरोपियों ने युवक से कहा कि वह उनकी महिला मित्र को उनसे बात करने पर क्यों रोकता है।

भिलाई भट्टी पुलिस ने घायल युवक की रिपोर्ट पर आरोपी आकाश, अतु और पाजी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 3 (5) और 351 (2) के तहत कार्रवाई कर विवेचना में लिया है।

भट्टी पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय जय वर्मा निवासी सडक़ 32, सेक्टर-1 सिम्पलेक्स का कर्मचारी हैं। वह कल रात करीब 9 बजे अपने दोस्त आशीष वर्मा एवं पुरूषोत्तम चतुर्वेदी के साथ सेक्टर 1 सडक़ 32 के पास खड़ा था, तभी 32 बंगला और खुर्सीपार निवासी आकाश उर्फ हता, अतु एवं पाजी वहां आए और एक राय होकर बोले कि मेरी महिला मित्र को मुझसे बात करने से मना करते हो।

इसी बात को लेकर वो विवाद करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दी। आकाश अपने हाथ में रखे किसी नुकीली वस्तु से वार किया जिससे जय के दाहिने हाथ और जांघ में चोट आई है। आशीष वर्मा एवं पुरूषोत्तम चतुर्वेदी ने बीच बचाव किया तो सभी आरोपी मौके से भाग निकले हैं।


अन्य पोस्ट