दुर्ग

विधायक की पहल से फिर मिली 6.88 करोड़ की स्वीकृति
03-Dec-2024 3:23 PM
विधायक की पहल से फिर मिली  6.88 करोड़ की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 दिसंबर। प्रदेश सरकार ने दुर्ग की जनता को फिर एक सौगात दिए हैं। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओ के विस्तार के लिए नगरीय प्रशासन विभाग से 6 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति मिली है।

मॉर्निंग विजिट एवं जनसम्पर्क के दौरान शहर की जनता ने मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करने विधायक गजेन्द्र यादव से मांग किये थे जिसे नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 51 स्थानों पर विभिन्न कार्यों के लिए 6 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति प्रदान किए हैं। विकास कार्य के लिए मिले स्वीकृति से वार्ड 19 दुर्गा मंच एवं वार्ड 21 भगत सिंह स्कूल के पास सामाजिक धार्मिक आयोजन के लिए 2 स्थान पर डोमशेड बनाने 30 लाख, वार्ड 21 बुधवारी बाजार में पेवरब्लॉक लगाने 19.74 लाख, वार्ड 22 में सामुदायिक भवन बनाने 20 लाख रुपए तथा शेष राशि से निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 47 स्थानों सीमेंटीकरण सडक़ एवं निस्तारी के लिए नाली-पुलिया निर्माण किया जाएगा।

ट्रैफिक से निजात दिलाने सडक़ चौड़ीकरण, बड़े सामुदायिक भवन, बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पुल, स्टेडियम, आवागमन को बेहतर बनाने 110 स्थान पर सीसी रोड, स्कूलों का संधारण, विधायक निधि मद से सामुदायिक भवन / डोमशेड हेतु 2 करोड़ 34 लाख, प्रभारी मंत्री मद से सामुदायिक भवन / डोमशेड हेतु 80 लाख, साइंस कॉलेज के अधूरे ऑडिटोरियम को पूरा करने पुनरीक्षित बजट की स्वीकृति 8 करोड़, एक वर्ष में कई बड़े विकास कार्य की सौगात मिल चुकी है। रात्रि में शहर की सडक़ों पर्याप्त रौशनी के लिए विधायक गजेन्द्र यादव ने अपनी निधि 40 लाख स्वीकृत कराये है।


अन्य पोस्ट