दुर्ग
विलंब शुल्क के साथ परीक्षा के लिए आवेदन 4 तक
03-Dec-2024 2:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 दिसंबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से सेमेस्टर परीक्षा (प्रथम/ तृतीय/ पंचम) एलएलबी/ एलएलएम द्वितीय/ चतुर्थ/ षष्टम एटीकेटी परीक्षा सत्र 2024-25 दिसम्बर-जनवरी हेतु परीक्षा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 नवंबर तक निर्धारित थी। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम बार परीक्षा आवेदन फार्म 2 दिवस के लिए पुन: खोला जा रहा है जिसकी अंतिम तिथि विलंब शुल्क 500 रुपए के साथ 4 दिसंबर है।
परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा आवेदन की हार्डकापी समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित महाविद्यालय / परीक्षा केन्द्र में जमा करने की तिथि 5 दिसंबर तक तथा परीक्षा केन्द्र द्वारा परीक्षा आवेदन विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर निर्धारित की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे