दुर्ग

पुलिस के हत्थे चढ़ी लूट के आरोपी
30-Nov-2024 2:58 PM
पुलिस के हत्थे चढ़ी लूट के आरोपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 नवंबर।  खुर्सी पार थाना क्षेत्र में लूट के तीन आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त खंजर एवं मोबाइल जब्त किया गया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी उज्जवल जायसवाल को आरोपी किशन, ढोल, माजिद खान एवं मिथिलेश पाठक द्वारा नवीन कॉलेज मैदान खुर्सीपार में मिलने के लिए बुलाया गया। जहां पर माजिद खान उज्जवल से 20000 रुपए की मांग की।

 मना करने पर माजिद द्वारा उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाली गई। चाबी वापस मांगने पर माजिद के दोस्त ढोल, किशन एवं मिथिलेश जो वहीं खड़े थे उज्जवल के पास आकर खंजर से वार किया, जिससे प्रार्थी को चोटे आई थी। उज्जवल को धमकी देकर 20000 उज्जवल की मां से ढोल के क्यूआर कोड में प्राप्त किया। आरोपियों द्वारा रकम लेने के बाद केस नहीं करने एवं किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी ढोल, किशन और मिथलेश पाठक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त खंजर बरामद किया है। आरोपी माजिद खान की तलाश में टीम लगाई गई है।


अन्य पोस्ट