दुर्ग
दुर्ग, 30 नवंबर। सीजीपीएससी सफल होकर टॉप टेन में जगह बनाने वाले ग्राम नगपुरा निवासी उत्तम महोबिया का युकांईयों ने सम्मान किया। युवा कांग्रेस की टीम एवं ग्रामीणों ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जिसमें प्रमुख रूप से धर्मेश देशमुख, उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस मिनिकेतन यादव, किशोर पारकर, गोपी सिन्हा, अंकित सेन, डोमार देशमुख, खिलेश्वर यादव, जशवंत गोश्वामी, सुजीत देशमुख, आशीष देशमुख सभी ने एक साथ खुशी जाहिर किये। गाँव समाज के लिए गौरवशाली क्षण है भाई उत्तम एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ। मेहनत, उचित शिक्षा और संस्कार का प्रतिफल इस होनहार बेटे के रूप में सामने आया है। आज हम सभी सामाजिक क्षेत्रीय व्यक्तियों को गर्व करने का दिन है। इस बड़ी कामयाबी के पीछे आप जैसे माता का त्याग और समर्पण का मजबूत आधार होता है। यह केवल बेटे की जीत ही नहीं है बल्कि आप माता की भी जीत है।