दुर्ग

मनीषा ने सीजी पीएससी में लहराया परचम
30-Nov-2024 2:32 PM
मनीषा ने सीजी पीएससी में लहराया परचम

दुर्ग, 30 नवंबर। ग्राम जजंगिरी निवासी मनीषा सुकतेल ने सीजी पीएससी में परचम लहराया है, इससे समाज के लोगों एवं परिजनों में हर्ष व्याप्त है। वे विधेश सुकतेल एवं अनुराधा सुकतेल की पुत्री है तथा वर्तमान में मुकुंद भवन बैजनाथ पारा दुर्ग में निवासरत है। मनीषा ने सीजी पीएससी में 47वां रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र हरमुख, जनपद सदस्य रूपेश देशमुख, गुलाब देशमुख, दिनेश देशमुख आदि ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट