दुर्ग

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में बनेगा विद्युत सब स्टेशन
26-Nov-2024 3:17 PM
42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में बनेगा विद्युत सब स्टेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 नवंबर। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा कमिश्नर सुमित अग्रवाल, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले की मौजूदगी में 42 एमएलडी के निकट सबस्टेशन में भूमिपूजन किया। बता दें कि 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पूर्व से स्थापित ट्रांसफार्मर के पैनल जो इनडोर स्थापित हैं, उनमें समय-समय में नमी आने के कारण आने वाली समस्याओं से मुक्त किए जाने हेतु पैनल को आउटडोर किया जाना है। इससे पैनल में होने वाली खराबी को नियंत्रित किया जावेगा, जिससे जलप्रदाय में होने वाली समस्या का निराकरण जल्दी किया सकेगा। 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में किया जाने वाला कार्य कुल लागत 28.5 लाख रुपए है।

कार्य को महापौर धीरज बाकलीवाल ने जल्द दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण के निर्देश अधिकारियों को दिये। ट्रांसफार्मर के पैनल में नमी के कारण 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट से सप्लाई होने वाले जल प्रदाय होने वाले वार्डों में समस्या बनी रहती थी। ट्रांसफार्मर में नया पैनल लग जाने से इन वार्डों को मिलेगा लाभ जैसे कि बोरसी, पोटिया, पुलगांव, बघेरा सिकोला और गंजपारा क्षेत्र में जलप्रदाय होने वाले समस्याओं का निराकरण त्वरित किया जा सकता है। यह कार्य पीएचई विभाग से हस्तांतरित पश्चात पहली बार किया जा रहा है। भूमिपूजन के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता मोहित मरकाम, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर,अलताप अहमद, गौरव उमरे सहित आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट