दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 26 नवंबर। दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर में ग्राम मचांदुर निवासी भाजयुमों अध्यक्ष उतई मंडल प्रवीण कुमार यदु को प्रभारी मंत्री विजय शर्मा एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की अनुशंसा से शासकीय कालेज जनभागीदारी विकास एवं प्रबंधन समिति का अध्यक्ष जिला कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर किया गया है।
दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर के अध्यक्ष मनोनित होने पर कालेज प्राचार्य नीरजा रानी पाठक को नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण यदु ने कॉलेज में नई जनभागीदारी विकास व प्रबन्धन समिति हेतु अंचल के वरिष्ठ नागरिक ,युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओंको सदस्य मनोनीत कर कार्यकारिणी की सूची कालेज प्रबंधन को सौंपते हुए अपने मनोनयन के लिये दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री व छग शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग जिला भाजपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जी एवं उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मचांदुर में शासकीय महाविद्यालय लंबे लड़ाई व संघर्ष के बाद मिली है। वे महाविद्यालय में छात्रों के हित के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे और शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर देते हुए शैक्षणिक संसाधन पर्याप्त हो, बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अच्छा माहौल मिले,बेहतर वातावरण डेवलप हो इस पर पूरा ध्यान रहेगा। साथ ही संस्कारित शिक्षा और नई शिक्षा नीति के साथ स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम हो प्रयास किया जावेगा।
प्रवीण यदु ने अपने नई कार्यकारिणी की भी सूची प्राचार्य को सौंपे जिसमें वरिष्ठ भाजपा देवेंद्र भारती काशीडीह, जितेंद्र सोनी कातरो,डिलेश साहू रिसामा, हुबलाल चंद्राकर घुघसीडीह, संतोष साहू खोपली, दयालूराम यादव, मचांदुर, लेखराम साहू चिरपोटी, कृष्ण कुमार साहू कातरो, करण सेन करगाडीह, मनीष ठाकुर घुघसीडीह, धनराज सिंह गजपाल मचांदुर, गजेंद्र कुमार साहू मचांदुर,ओमकार साहू मचांदुर, सीमा मधुकर करगाडीह, शैल देवांगन मचांदुर,हिकेश्वर साहू चिरपोटी, तोरण साहू मचांदुर,पिलेश्वर ओझा घुघसीडीह,को कालेज की जनभागीदारी विकास एवं प्रबन्धन समिति हेतु सदस्य मनोनीत किया गया है।
सभी मनोनित सदस्यों ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित नवनियुक्त शासकीय महाविद्यालय मचांदुर के मनोनीत अध्यक्ष प्रवीण यदु के प्रति आभार प्रकट करते हुए संकल्पित मन से अपने दायित्व को निर्वहन करने की बात कही है।