दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 नवंबर। जिले में खरीफ वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सहकारी समितियों को अब तक 50 लाख 8 हजार 323 नग बारदाने प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 53 हजार 465 बारदाने की खरीदी में उपयोग हो चुका है। जिले में इस वर्ष धान खरीदी के लिए कुल 1 करोड़ 70 लाख बारदाने चाहिए। जिस लिहाज अभी भी समितियों को 1 करोड़ 20 लाख बारदाने की और जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक अब धान खरीदी में बारदाने के उपयोग के बाद जिले की सहकारी समितियों में अभी भी 395458 बारदाने शेष है। इनमें 2245316 नए,975899 मिलर्स एवं 733643 पीडीएस से प्राप्त बारदाने शामिल है। इस वर्ष कुल 64 लाख 48 हजार 484 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है।
धान उपार्जन के लिए 50 प्रतिशत नए तथा 50 प्रतिशत पुराने बारदाने का उपार्जन केन्द्रों में उपयोग किया जाना है। डीएमओ भौमिक बघेल का कहना है कि समितियों में 50-50 के अनुपात बारदाना भेजे जा रहे हैं जहां जरूरत होगी वहां जरूरत के हिसाब और बारदाने भेजे जाएंगे। श्री बघेल का कहना है कि जिले में इस वर्ष अनुमानित धान खरीदी के जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है। किसी भी समिति में बारदाने को लेकर कोई समस्या नहीं है।