दुर्ग

जनजाति समाज के सांस्कृतिक योगदान पर केंद्रित निबंध स्पर्धा में डिंपल विजेता
25-Nov-2024 2:45 PM
जनजाति समाज के सांस्कृतिक योगदान पर केंद्रित निबंध स्पर्धा में डिंपल विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 नवंबर। जनजातीय गौरव माह के अंतर्गत समाज के अतीत को रेखांकित करने हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में निबंध तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन तीन चरणों में हो रहा है। विद्यालय स्तर पर प्रथम चरण की स्पर्धा के पश्चात गुरुवार को दुर्ग विकासखंड के पांच जोन के विद्यार्थियों के बीच यह स्पर्धाएं हुई। रिसाली, चंदखुरी, उतई, जुनवानी तथा अंजोरा ख जोन के बच्चों ने इस स्पर्धा में दमखम दिखाया। रंगोली प्रतियोगिता में खुशी प्रजापति 12वीं सेजस रिसाली प्रथम स्थान पर रही।सेजस निकुम की 12वीं की छात्रा काजल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में डिंपल देशमुख 12वीं सेजस अंडा प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय क्रम पर हायर सेकेंडरी स्कूल डुडेरा की 12वीं की छात्रा जान्हवी रही। वहीं जिला स्तरीय स्पर्धा 26 नवंबर को होगी।

साक्षरता भवन विवेकानंद सभागार में आयोजित स्पर्धा में मौजूद विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साव ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता जनजाति समाज के साँस्कृतिक योगदान पर केंद्रित था। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता जनजातीय नायक पर फोकस किया गया था। इन स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं में अपनी प्रतिभाओं का बेहतर प्रदर्शन किया। जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की छायाचित्र रंगोली में बेहतर ढंग से उकेरे गए थे। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक शिक्षिका ममता साहू व लता देवांगन थी। वही निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक शिक्षक कपूर देवांगन व जीवन लाल चंद्राकर थे।

इस दौरान सेजस दीपक नगर स्कूल की प्राचार्य शेफाली सोनी, सीएसी अनुपम अग्रवाल, नीलू महिकवार, किशोर कुमार दिल्लीवार, चंद्रहास देवांगन, देवकीनंदन शर्मा, निहारिका दुबे सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व प्रतिभागी विद्यार्थी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट