दुर्ग
जान से मारने की धमकी
24-Nov-2024 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 नवंबर। प्रार्थी के घर के सामने खड़ी अर्टिगा कार के सामने के कांच को आरोपी ने तोड़ दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शिव मंदिर के पास वार्ड 17 कादंबरी नगर निवासी है। उसकी जवाहर नगर दुर्ग में प्रज्ञा प्रिंटर के नाम से प्रिंटिंग कार्य की दुकान है। 21 नवंबर की रात को घर के सामने खड़ी प्रार्थी की कार क्रमांक सीजी 07 बी एक्स 2523 का आरोपी जगदीश साहू पिता भोलाराम साहू निवासी कादंबरी नगर ने कांच तोड़ दिया। इसके बाद वह गाली गलौज करने लगा था। प्रार्थी ने जब आरोपी से बोला कि कांच क्यों तोड़े हो तो आरोपी ने कहा कि कांच को तोड़ा हूं, जो करना है कर लो। यह कहकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे