दुर्ग
शादी भवन से जेवर- रकम रखे बैग की चोरी
24-Nov-2024 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 नवंबर। शादी कार्यक्रम के दौरान शादी भवन से अज्ञात आरोपी ने जेवरात व रकम रखे बैग को पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि 21 नवंबर को मेरी गोल्ड भवन में वैवाहिक आयोजन था। शादी के दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने एक छोटे बैग की चोरी कर ली। उस बैग में दूल्हे की मां की सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र तथा नगदी रकम रखी हुई थी। प्रार्थी प्रेम खत्री पिता हरीश खत्री निवासी मोहन नगर की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। श्री ध्रुव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे