दुर्ग

निगरानीशुदा बदमाश गिरफ्तार
23-Nov-2024 3:09 PM
निगरानीशुदा बदमाश गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 नवंबर।  चाकूबाजों की सूचना देने वाली मुहिम के तहत छावनी पुलिस को सफलता मिली है। गुरुवार की रात एक बदमाश को पुलिस ने दबोचा जिसने सोशल मीडिया पर चाकू के साथ फोटो पोस्ट किया था।

जिले में चाकू और कटरबाजी रोकने के लिए पुलिस की इनामी मुहिम के तहत पहली कार्रवाई छावनी थाना पुलिस ने की। निगरानी बदमाश  जे. पवन उर्फ ब्रुसली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चाकू के फोटो अपलोड किया था। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि चाकूबाजी व कटरबाजी रोकने के लिए दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी कर चाकू बाज व कटरबाजों की सूचना देने वालों को एक हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की। साथ ही सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने और उसे इनाम स्वरूप 1000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की। बीती रात एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने चाकू लहराते इंस्टा में फोटो अपलोड किया है।

इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस ने बीती रात उस व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जे. पवन उर्फ ब्रुसली पिता जे. बडेसाहब निवासी सुन्दर नगर कैम्प 01 बताया। उसके कब्जे से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है। इस पर उसे थाना लाकर उसके खिलाफ धारा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजबीद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट