दुर्ग

संपत्ति विवाद, बेटा गिरफ्तार
22-Nov-2024 3:38 PM
संपत्ति विवाद, बेटा गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 नवंबर। संपत्ति विवाद को लेकर अपनी 71 वर्षीय वृद्ध मां के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पकड़ कर मोहन नगर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है।

आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 ,351 ( 2) के तहत कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय की देवकी जैन निवासी होटल जायका के पास वार्ड नंबर 24 ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर,मकान व संपत्ति उसी के नाम पर है। उसका बड़ा पुत्र आरोपी सचिन जैन ने अपनी मां के साथ संपत्ति की बात को लेकर घर से निकल जाने की बात कहते हुए मारपीट की, वहीं जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर पीडि़ता ने अपने छोटे पुत्र के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।


अन्य पोस्ट