दुर्ग
जोड़ों का सामूहिक निकाह
21-Nov-2024 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर। युवा तंजिमे कुरैश छत्तीसगढ़ द्वारा मानस भवन दुर्ग में लगातार 8 वर्षों से सामूहिक निकाह का आयोजन किया जा रहा है। 20 नवंबर को मानस भवन में सामूहिक निकाह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 10 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। जिसमें दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी शिरकत कर नव वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया एवं कार्यक्रम की सराहना की। समाज के इस सामूहिक निकाह में महाराष्ट्र, गुजरात एवं अन्य राज्य के लोग भी शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रज्जाक कुरैशी, नईम कुरैशी, मोबिन अहमद, लक्की कुरैशी, नवशाद कुरैशी, मोहम्मद आरिफ, इसराइल कुरैशी, शमीम कुरैशी, फारुक अरशी, नदीम कुरैशी सहित समाज के बुजुर्गों व युवा सदस्यों का योगदान रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे