दुर्ग

चाकू लहराते नाबालिग गिरफ्तार
20-Nov-2024 6:51 PM
चाकू लहराते नाबालिग गिरफ्तार

भिलाई नगर, 20 नवंबर। एक नाबालिग चाकू लहरा लोगों को डरा धमका रहा था तभी वैशाली नगर पुलिस टीम पहुंची और आरोपी को धरदबोचा। आरोपी के खिलाफ आयुष अधिनियम की धारा 25-27 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि तैलिक भवन के सामने राम नगर के पास एक पतला दुबला लडक़ा चाकू दिखाकर अपने रिश्तेदार को मारने की बात कहते हुए भवन जाने वालों को डरा धमका रहा था। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मौके से युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके दाहिने हाथ मे एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। अपचारी बालक का कृत्य धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का है, उसे थाना लाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट