दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 नवंबर। दुर्ग जिले के नेवई थाना पुलिस ने रिसाली भाठा कर्मा भवन के पास जुआ खेल रहे 8 लोगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। अलग-अलग आरोपियों से दांव में लगे कुल 1260 रूपये जब्त हुए हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत अग्रिम कार्रवाई की गई है।
नेवई पुलिस ने बताया कि रिसाली भाठा कर्मा भवन के पास में कुछ व्यक्ति आम जगह में दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, सूचना मिलने पर टीम रवाना हुई और मौके पर घेराबंदी कर महेश कुमार देवांगन (32 वर्ष) निवासी रिसाली भाठा इस्पात नगर, मुकेश देवांगन (36 वर्ष) निवासी रिसाली भाठा इस्पात नगर, श्याम देवांगन (32 वर्ष) निवासी रिसाली भाठा बजरंग चौक, राजेन्द्र गायकवाड़ (51 वर्ष) निवासी रिसाली भाठा, बिटेश नेताम (43 वर्ष) निवासी रिसाली भाठा बजरंग चौक, मनोज देवांगन (40 वर्ष) निवासी रिसाली भाठा बजरंग चौक, नरबहादुर सिंह सोनी (46 वर्ष) निवासी 87/सी रिसाली सेक्टर और अनिल कुमार गेण्ड्रे (50 वर्ष) निवासी रिसाली भाठा मोहन किराना दुकान के पास थाना नेवई को पकड़ थाना लाया गया। आरोपियों से फड़ से जब्त रकम कुल 1260 रू एवं 52 पत्ती ताश जब्त हुआ है।