दुर्ग

दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
20-Nov-2024 3:19 PM
दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 नवंबर। आम जगह पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत व्याप्त करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली कि कैलाश नगर तालाब के पास आम जगह पर एक आरोपी हाथ में चाकू रखकर लोगों को डरा धमका रहा है, क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि आरोपी कनक साहू उर्फ बाबा अपने हाथ में धारदार लोहे का चाकू लिया हुआ था। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट