दुर्ग

आयुक्त ने विभागों में जाकर कर्मियों को दिए निर्देश
19-Nov-2024 3:04 PM
आयुक्त ने विभागों में जाकर कर्मियों को दिए निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 नवंबर।
  नगर पालिक नगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने विभिन्न विभागों में जाकर जानकारी प्राप्त की। कर्मचारियों से उनके द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली कि कौन क्या काम कर रहा है। विभागीय सभी कर्मचारियो को निर्देश दिये की सभी लोग अपने नाम की पट्टीका अपने सीट पर अवश्य रखेगे। जिससे आने वाले नागरिको को पता चल सके आप कौन हो क्या काम करते हो। जिनके पास नेम पटटीका नहीं है उनकी पटटीका बनाने हेतु स्टेनो पुरूषोत्तम साहू को व्यवस्था करने को कहा।

चर्चा के दौरान आयुक्त ने अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बताया कि राजस्व वसूली हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हमें इस बात का ध्यान रखना है कि जनता का काम समय पर हो, जो काम विभाग से होने लायक है उसका निराकरण विभागीय स्तर पर ही कर दिया जाए। उसे उच्च अधिकारियो तक जाने की आवश्यकता न पड़े। आवेदक को सभी जानकारी स्पष्ट व समय पर मिलनी चाहिए, जिससे उसे और कहीं जाकर पुछना न पड़े। सभी कर्मचारी समय पर आकर अपने कर्तव्यो का निर्वहन करेगे। हमे ध्यान देना होगा कि हितग्राहियों को कोई असुविधा न हो। किसी प्रकार की समस्या आने पर कर्मचारी आयुक्त से संपर्क कर सकते है। आयुक्त ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सबको एक परिवार के रूप में कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगों तक पहुंचाना है।


अन्य पोस्ट