दुर्ग

जिला सहकारी बैंक अंतर्गत किसानों को साढ़े बारह सौ करोड़ का ऋण वितरण
18-Nov-2024 4:04 PM
जिला सहकारी बैंक अंतर्गत किसानों को साढ़े बारह सौ करोड़ का ऋण वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 नवंबर। खरीफ वर्ष 2024 में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग से बालोद, बेमेतरा एवं दुर्ग जिले के 3 लाख 340 किसानों ने कृषि कार्य के लिए कर्ज लिया है। जिला सहकारी बैंक के माध्यम से इन किसानों को 30 सितंबर की स्थिति तक साढ़े बारह 1252 करोड़ 86 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया जो कि गत वर्ष वितरित ऋण के मुकाबले 60 करोड़ 63 लाख 85 हजार रुपए कम है। गत वर्ष इसी अवधि में कुल 1313 करोड़ 49 लाख 91 हजार रुपए का ऋण वितरण किया गया था।

जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंतर्गत खरीफ 2024 में 1400 करोड़ का ऋण वितरण करने का लक्ष्य था। इसमें 840 करोड़ नगद एवं 560 करोड़ रुपए का सामग्री वितरण किया जाना था। इसके विरुद्ध किसानों को 987 करोड़ 33 लाख 59 हजार नगद एवं 265 करोड़ 52 लाख 47 हजार रुपए की सामग्री वितरण हुआ जो कि कुल प्राप्त लक्ष्य से 147 करोड़ 13 लाख 94 हजार रुपए कम है जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में प्राप्त लक्ष्य से 83 करोड़ 49 लाख 91 हजार रुपए का ऋण वितरण हुआ था।

जिला सहकारी बैंक अंतर्गत सर्वाधिक 488 करोड़ 28 लाख 55 हजार रुपए का ऋण बेमेतरा जिले के किसानों ने लिया जो कि लक्ष्य का 91.90 प्रतिशत है। वहीं बालोद जिले के किसानों को 473 करोड़ 24 लाख 10 हजार रुपए का ऋण वितरण हुआ जबकि यहां लक्ष्य 480 करोड़ रुपए का था। दुर्ग जिले में 79 हजार 406 किसानों ने जिला सहकारी बैंक से खरीफ 2024 में कुल 343 करोड़ 94 लाख 56 हजार रुपए का ऋण लिया है जबकि यहां 420 करोड़ रुपए की ऋण वितरण का लक्ष्य अर्थात प्राप्त लक्ष्य से जिले के किसानों को 76 करोड़ रुपए कम ऋण वितरण हुआ है। जिले में गत वर्ष उक्त अवधि में 351 करोड़ 97 लाख 26 हजार रुपए का ऋण वितरण हुआ था जो कि इस वर्ष वितरित कुल ऋण से 8 करोड़ 2 लाख रुपए कम है


अन्य पोस्ट