दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला दुर्ग की प्रथम बैठक कॉफी हाउस सेक्टर 9 भिलाई छग में रखी गई। जिसमें कोसरिया यादव समाज के नौकरी वर्ग के यादव भाइयों के परिवारों से संबंधित विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके निराकरण हेतु प्रदेश स्तर पर कार्य योजना बनाई जा रही है। जिसमें समिति में अधिक से अधिक नौकरी वर्ग के कोसरिया यादव भाइयों को जोडऩे हेतु वृहत सदस्यता अभियान चलाई जाएगी। समिति का उद्देश्य मुख्यत: समाज में व्याप्त वैवाहिक समस्या के निवारण हेतु कार्य करना, समाज में बेरोजगार बच्चों को नौकरी आदि हेतु सामाजिक प्रशासनिक सहयोग प्रदान करना, समाज के आर्थिक विकास प्रशासनिक सहयोग हेतु मार्गदर्शक फोरम तैयार करना, शासन से विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज को प्रदान करने हेतु छग प्रांत कोसरिया यादव समाज के सभी जिला संगठनों के साथ मिलकर कार्य करना। बैठक में दीपक यादव, भानु प्रताप यादव, झुमुक लाल यादव, अजय यादव, ललित यादव कसारीडीह, ललित कुमार यादव सेक्टर 10 भिलाई, शैलेन्द्र यादव, देव प्रकाश यादव आदि उपस्थित हुए।