दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी बालक बालिका चैंपियनशिप 24-25 का आयोजन 22 नवंबर से 24 नवंबर 2024 तक कवर्धा में होना है। जिसके लिए दुर्ग ग्रामीण कबबड़ी संघ दुर्ग द्वारा खिलाडिय़ों का ट्रायल चयन स्पर्धा का आयोजन दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत डूमरडीह में रखा गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि विपिन रंगारी उतई थाना प्रभारी थे कार्यक्रम में अध्यक्षता केशव बंटी हरमुख अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण कबबड़ी संघ दुर्ग रहे विशिष्ट अतिथि के रूप धर्मेन्द्र बंजारे ,प्रदीप पाटिल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विपिन रंगारी खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा आप जिस भी फील्ड में जाव आपको कड़ी मेहनत करना पड़ेगा तभी आपको सफलता मिल पाएगा। हम भी अपने समय में कड़ी मेहनत किए तब जाकर आज इस पोस्ट में है। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे केशव बंटी हरमुख ने खिलाडिय़ों को उत्साह वर्धन करते हुए कहा की खिलाडिय़ों को खिलाड़ी भावना के साथ खेलना चाहिए तभी एक अच्छा खिलाड़ी बन पाता है। विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र बंजारे एवं प्रदीप पाटिल ने भी खिलाडिय़ों का उत्सह वर्धन किया।