दुर्ग
दुर्ग -भिलाई,18 नवंबर। दुर्ग जिला निषाद केंवट समाज जिला युवा प्रकोष्ठ द्वारा किकिमेटा कौही परिक्षेत्र स्तर में समाजिक संदेश/जन जागरूकता अभियान 19 नवंबर को रानीतराई बस्ती पाटन में संपन्न होगा, वहीं कार्यक्रम के अंतर्गत में परिक्षेत्रीय कार्यालय के लिए भूमिपूजन पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक पाटन भूपेश बघेल करेंगे, इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल होंगे। कार्यक्रम परिक्षेत्र पदाधिकारी एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा संचालित की जाएगी, वहीं समाज के युवा महिला बुजुर्ग को सामाजिक राजनीति एवं समाज संगठन को मजबूत करने परिक्षेत्र में जन जागरूकता की जाएगी, जिसमें युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रकोष्ठ तथा तहसील प्रभारी परिक्षेत्र पचगैह गांव प्रमुख के समस्त पदाधिकारी शामिल होंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी निषाद, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद, परिक्षेत्र अध्यक्ष नारायण निषाद, सचिव तेजराम निषाद, उपाध्यक्ष वरुण निषाद, भीम सिंह निषाद जोगेंद्र निषाद विनोद निषाद टिकेश्वर निषाद ढालेश्वर निषाद कोमल निषाद सोमनाथ निषाद सुदामा निषाद सियाराम निषाद खुमान निषाद दुर्गेश निषाद आदि शामिल होंगे। यह जानकारी जिला निषाद समाज मिडिया प्रभारी द्वारा दी गई।