दुर्ग
एक्टिवा की चोरी, अपराध दर्ज
17-Nov-2024 5:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 नवंबर। घर के आंगन में खड़ी होंडा एक्टिवा की दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी टीकाराम वार्ड 7 उतई निवासी है और उसकी किराना दुकान है। किराना दुकान के ऊपर में ही उसका मकान बना हुआ है। दो दिन पूर्व प्रार्थी ने अपने घर के आंगन में अपनी होंडा एक्टिवा सीजी 07 सीसी 7067 को दोपहर लगभग 1 बजे खड़ी कर दिया था। इसके बाद वह अपनी दुकान बंद करके खाना खाने ऊपर घर में चला गया था। 1 घंटे बाद वह जब नीचे आया तो उसने देखा उसकी वाहन गायब थी। प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे