दुर्ग

बच्चे को लेकर की मारपीट, दी धमकी
17-Nov-2024 4:59 PM
बच्चे को लेकर की मारपीट, दी धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 नवंबर। लडक़े द्वारा घर छोडक़र जाने की बात को लेकर पीडि़ता के साथ चार आरोपियों ने मारपीट की। इससे पीडि़ता को चोटे आई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता वर्षा साहू ग्राम कोलिहापुरी में रहती है और वह लक्ष्मी मार्केट पुलगांव कपड़ा दुकान में काम करती है। पीडि़ता को उसकी सहेली प्रीति निषाद ने फोन करके अपने घर के पास बुलाई। जब वह प्रीति निषाद के घर के पास गई तो घर के ही सामने प्रीति निषाद अपने चाचा शंकर निषाद, चाची ममता निषाद, अपने भाई ऋतिक निषाद, भाभी कामिनी निषाद के साथ खड़ी हुई थी। पीडि़ता को देख उसकी सहेली ने कहा कि तेरे कारण ही मेरा लडक़ा घर छोड़ कर चला गया है। इस बात को लेकर विवाद होने लगा विवाद बढऩे पर आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर पीडि़ता से मारपीट की। इससे पीडि़त के सिर, चेहरे, पीठ व अन्य जगह चोटें आई।


अन्य पोस्ट