दुर्ग

भण्डारण के बाद 509.62 क्विंटल बीज शेष
17-Nov-2024 4:57 PM
भण्डारण के बाद 509.62 क्विंटल बीज शेष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 नवंबर। रबी के लिए समितियों में विभिन्न प्रकार के बीज का भण्डारण किया जा रहा है। रबी 2024-25 में जिले में कुल 11390 क्विंटल बीज की मांग है, इसके विरुद्ध वर्तमान में 7543.74 क्विंटल बीज उपलब्ध है। इनमें से 6723.82 क्विंटल बीज का भण्डारण जिले के विभिन्न सहकारी समितियों में किया जा चुका है। जिले में बीज निगम के पास उपलब्ध बीज में से विभिन्न किस्मों की 294.10 क्विंटल बीज का प्रक्रिया केन्द्र से किसानों को नगद वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा 12.84 क्विंटल बीज कृषि विभाग में भण्डारण किया गया है। इस प्रकार नगद वितरण एवं समिति तथा कृषि विभाग में भण्डारण के बाद अभी भी प्रक्रिया केन्द्र में वर्तमान जिले में कुल 509.62 क्विंटल बीज शेष है।

जिले में 8000 क्विंटल गेहूं बीज की मांग है। इसके विरुद्ध 5049.20 क्विंटल बीज उपलब्ध है। इनमें 4801.20 क्विंटल का समितियों में भण्डारण किया जा चुका है एवं 184.80 क्विंटल का प्रक्रिया केन्द्र से नगद वितरण किया गया। इसके बाद अभी भी प्रक्रिया 63.20 क्विंटल गेहूं बीज शेष है। इसी प्रकार चने की 3100 क्विंटल बीज की मांग इसके विरुद्ध 1906 उपलब्ध है। इनमें 1811.30 समितियों में भण्डारित तथा 74.10 का प्रक्रिया केन्द्र से नगद वितरण किया गया है। 3 क्विंटल चना बीज कृषि विभाग के पास है। तिवड़ा बीज 120 मांग के विरुद्ध 99.70 उपलब्ध है, इसमें 29.20 क्विंटल का वितरण तथा 62.60 क्विंटल समितियों में भण्डारण किया गया है। मसूर की 16 क्विंटल बीज की मांग के विरुद्ध 5.12 क्विंटल ही उपलब्ध है। वहीं सरसों बीज 80 क्विंटल चाहिए इसके विरुद्ध 40.80 क्विंटल उपलब्ध है। इसी तरह कुसुम 1.04, अलसी 5.30, मूंग 38.40 एवं रागी बीज 12.84 क्विंटल बीज उपलब्ध है। मक्का बीज की 24 क्विंटल मांग है मगर वर्तमान में जिले मक्का की बीज उपलब्ध नहीं है।


अन्य पोस्ट