दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 17 नवंबर। पीएमश्री सेजस कुम्हारी में (फन फेयर) आनंद मेले का आयोजन कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में शनिवार को किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्राइमरी के 30 और मिडिल के 30 से अधिक स्टॉल बच्चों ने लगाए। प्रारम्भ में कक्षा सातवीं के बालिकाओं ने पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बड़े ही सुसज्जित ढंग से प्रदर्शित किया।
विद्यालय की प्राचार्या एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों के व्यंजन का आनंद लिया। उच्चतर माध्यमिक कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। आनंद मेला निर्णायक के रूप में विद्यालय के गणित विषय के व्याख्याता अमल कुमार दुबे एवं पीटीआई परिवेश ठाकुर रहे। निर्णायक द्वय ने सभी स्लॉट में भ्रमण कर सभी बच्चों के विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेते हुए एवं वहां की व्यवस्था व स्वच्छता के आधार पर जज के निर्णय दिया।
प्राइमरी में ग्रूप पी 25 एवं पी 8 प्रथम स्थान, पी 4 द्वितीय स्थान पर रही। मिडिल में जी 25 एवं जी 8 प्रथम स्थान पी 4 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या लता रघुकुमार एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।