दुर्ग

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत राजनीतिक दलों की बैठक
17-Nov-2024 4:26 PM
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत राजनीतिक दलों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के परिपालन में नगर पालिका परिषद कुम्हारी के आम निर्वाचन 2024 के मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए संशोधन, परिवर्धन, विलोपन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु राजनीतिक  दलों के प्रतिनिधियों को सूचना हेतु आवश्यक  बैठक शनिवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सभागार में  आयोजित की गई। उक्त बैठक में  महेश सिंह राजपूत (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी भिलाई-3) एवं पवन ठाकुर तहसीलदार भिलाई-3 की उपस्थिति में मतदाता सूची में संशोधन, परिवर्धन एवं  विलोपन हेतु प्रारूप-क ख एवं ग की जानकारी प्रदान की गई।

उल्लेखनीय हैं कि नगर पालिका परिषद कुम्हारी के आम निर्वाचन 2024 कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए संशोधन, परिवर्धन, विलोपन हेतु दावा/आपत्ति आगामी 18 नवंबर से 25 नवंबर तक सुबह 10 बजे से सायं 5  बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों में लिया जावेगा। लेकिन 25 नवंबर को दोपहर दावा आपत्ति का समय 3 बजे तक ही निर्धारित है। जिसकी जानकारी उक्त बैठक में प्रदान की गई।


अन्य पोस्ट