दुर्ग

बैगलेस डे पर बाल मेला का आयोजन
17-Nov-2024 3:36 PM
बैगलेस डे पर बाल मेला का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 नवंबर। शासकीय प्राथमिक शाला खोपली में बाल मेला का आयोजन हुआ जिसमें बच्चो ने इडली, गुपचुप,भेल,चना चटपटी,चाउमीन, जाम, भोभरा चिला,पुड़ी सब्जी,मिर्ची भजिया,ब्रेड पकौड़ा, अप्पे,अंकुरित भेल, व विभिन्न प्रकार के जायकेदार व्यंजनों का स्टाल लगाए। शाला के प्रधान पाठक श्री छबिलाल रघुवंशी ने बाल मेले की सराहना की।शाला के शिक्षक गिरीश साहू ने बच्चो को प्रोत्साहित किया और बाल मेले के माध्यम से बच्चो को स्वरोजगार के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के प्रधान पाठक  छबिलाल रघुवंशी,कुमार साहु,गिरीश, साहू,दीपक साहू, रामेश्वरी चंदेल, संतोषी कश्यप,  रोशनी चंद्राकर सहित मिडिल स्कूल के संस्था प्रमुख हरिश्चंद्र देवांगन,लोकेश साहु, रामती पाटिल  देवांगन मैडम,प्राथमिक,मिडिल व हॉयर सेकंडरी के बच्चो सहित पालकगण इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।


अन्य पोस्ट