दुर्ग
उतई, 17 नवंबर। रानीतराई निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी (पत्रकार) धनराज साहू व करुणाराज साहू पूर्व सरपंच रानीतराई के छोटी सुपुत्री भाविका साहू द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा अच्छे अंकों से पास कर सी ए फाइनल में पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,कोचिंग संस्था प्रमुख अभिषेक , सरपंच रानीतराई निर्मल जैन , धनराज साहू, करुणा साहू, नेशिता साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू , राजेंद्र कुमार ,सुरेंद्र कौशिक,अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन दिनेश साहू, उपाध्यक्ष प्रदेश साहू समाज चंद्रिका साहू ,प्रोफेसर यशवन्त साव, डॉ हुनेंद्र साहू , पूर्णानंद साहू , करण साहू , संतोष देवांगन ,महेंद्र भुनेश्वरी साहू, डॉ हिमाचल शिवकुमारी साहू ,राजा पाठक, डायालाल द्रोपती साहू, सरस्वती तीक्ष्ण साहू, वर्षा साहू सहित अनेकों स्नेहीजनों ने बधाई प्रेषित करते उज्ज्वल भविष्य की कामना किए हैं।
अपनी सफलता पर भाविका ने कहा कि मेरे सफलता में मेरी मेहनत लगन के साथ साथ एबीएस कोचिंग संस्था सिविक सेंटर भिलाई के गुरुजनों का मार्गदर्शन और माता पिता परिवार का पूरा आशीर्वाद रहा है। अब मेरा लक्ष्य सी ए फाइनल में सफलता पाना है जिसकी तैयारी में लगी हूं।