दुर्ग

धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
16-Nov-2024 3:29 PM
धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 16 नवंबर। सीता राइस मिल के पास गंजपारा दुर्ग में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि सीता राइस मिल के पास एक युवक चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी अकील अहमद को पकड़ा। उसके पास से बड़े आकार का धारदार चाकू जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट