दुर्ग

नगर पंचायत उतई में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 शुरू
16-Nov-2024 2:51 PM
नगर पंचायत उतई में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 16 नवंबर। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार आवास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना फेस 2 का शुभारंभ नगर पंचायत उतई के विभिन्न वार्डो में किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं निगम के पदाधिकारी/पार्षदगण मौजूद थे।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर निगम कमिश्नरों द्वारा संबंधित नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना/शहरी 2.0 अंतर्गत रेपिड असेसमेंट सर्वे, संभावित पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण प्रधानमंत्री आवास 2.0 क्रियान्वित किया जाएगा। नगर पंचायत उतई शुक्रवार को 1 से 15 वार्डों से कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए है।

इस हेतु वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उक्त शिविर में नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वे, योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभों, आवेदन प्रक्रिया और अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। निगम के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वार्ड के नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बारे में जागरूक किया जाएगा।


अन्य पोस्ट