दुर्ग

छोटे-बड़े नालों की सफाई तेजी से करने निर्देश
15-Nov-2024 3:23 PM
छोटे-बड़े नालों की सफाई तेजी से करने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 नवंबर। नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल की सतत मॉनिटरिंग में सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शहर सफाई व पुलिया एवं नाली की सफाई उपरांत आम नागरिकों की परेशानी दूर होगी। निरीक्षण के मौके पर कमिश्नर ने शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने कहा। कमिश्नर शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार सुबह शहर के शिवनाथ नदी पर लगने वाले पुन्नी मेला कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये,उन्होंने इंटकबेल, 24एमएलडी सहित, पुलगांव नाले का तथा वार्ड क्रमांक 36 एवं 37 गंजपारा क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया एवं सफाई को बेहतर करने कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने शिवनाथ नदी परिसर का निरीक्षण कर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि सफाई व्यवस्था देखते हुए मुख्य मार्गो से गली-मोहल्लों तक जारी रखें। शहर को बेहतर साफ-सफाई सुविधा मुहैया कराने की बात कही।कमिश्नर ने ये भी कहा कि नाली सफाई के बाद जिन नुक्कड़ों में कचरे का ढेर लगा हो वहां अभियान चलाकर निरन्तर सफाई करें।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियन्ता मोहित मरकाम, कर्म शाला अधीक्षक शोएब अहमद,स्वच्छता निरीक्षक सुरेश भारती, एमएमयू कुणाल, राहुल सहित टीम मौजद रहे।

कमिश्नर ने अलग-अलग जगहों की साफ-सफाई के लिए जिम्मेदारी तय की है। जिसके तहत शिवनाथ नदी में वॉटर सप्लाई प्लांट में रखे हुए पुराने कुलर एवं लकड़ी कबाड़ हटाने एवं चूना मार्किंग एंव फ्लोर वाईट वाशिंग कार्य शिवनाथ नदी में उपअभियंता मोहित मरकाम को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा शिवनाथ नदी गार्डन की साफ सफाई व्यवस्था के लिए उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, वार्ड 36 में ट्रैक्टर ट्रॉली की व्यवस्था करने कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद, वार्ड 36 में निगम अधीनस्थ बिल्डंग में शौचालय की व्यवस्था के लिए उपअभियंता हरिशंकर साहू एवं समस्त नालियो में जॉली की लगाने की व्यवस्था सभी उप अभियंताओं को निर्देशित किया गया है।

वार्ड 36 में एसबीआई बैंक के सामने रखे पुराने ऑटो एवं ठेले को हटाने के निर्देश अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और शिवनाथ नदी तट सफाई कार्य एवं मूर्ति स्ट्रक्चर नदी से निकलवाना, स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है।


अन्य पोस्ट