दुर्ग
लोगों को डराने धमकाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
15-Nov-2024 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 नवंबर। आम जगह पर चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक टोल प्लाजा ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले रास्ते पर आरोपी सुदामा यादव उर्फ गुरु पिता जग्गू राम यादव (38) हाथ में धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। इसी तरह कृषि उपज मंडी के पास धमधा रोड में आम जगह पर चाकू लहराकर लोगों में भय व्याप्त करने वाले आरोपी छोटू राम चंद्रवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास है धारदार चाकू बरामद किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे