दुर्ग

जय सतनाम युवा मंच की जिम्मेदारी फिर डी आर गुलशन को, कार्यकारिणी भी वही
13-Nov-2024 2:34 PM
जय सतनाम युवा मंच की जिम्मेदारी फिर डी आर गुलशन को, कार्यकारिणी भी वही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 13 नवंबर। जय सतनाम युवा मंच रिसाली का आमसभा समाज के प्रबुद्धजन एवं संत समाज के उपस्थिति में वर्तमान कार्यरत अध्यक्ष दूजराम गुलशन द्वारा अभिवादन व अपने कार्यकाल के उपलब्धि के साथ आय व्यय को समाज के समक्ष रेखांकित करते हुए प्रारंभ हुआ।  आमसभा में वर्तमान समिति का कार्यकाल को पूर्ण होने पर नये कार्यकारिणी का गठन का प्रस्ताव समाज के बीच लाया गया। समति के गठन के इस प्रक्रिया को सम्पन्न कराने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के रूप में टी आर कोसरिया, रामलाल चतुर्वेदानी, एस एल मिर्चें, आर सी देशलहरा एवं सुशील कुमार सूर्यवंशी को जिम्मेदारी दिया गया। मनोनयन समिति द्वारा आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों का मनोनयन हेतु आम सहमति लिया गया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा वर्तमान में कार्यरत समिति को अगले कार्यकाल चलाने हेतु आम सहमति दिया गया। आम सहमति के साथ मनोनयन समिति द्वारा वर्तमान कार्यरत समिति के निम्नांकित पदाधिकारी दुज राम गुलशन अध्यक्ष, राजकुमार चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, गंगा प्रसाद राय महासचिव किशन टंडन कोषाध्यक्ष एवं नेतराम बारले संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया एवं अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों का मनोनयन हेतु अध्यक्ष एवं उनके समिति को विकल्प दिया गया। आम सभा में पोषण लाल चतुर्वेदी, मार्कंडेय, भजन दास बंधे, मोतीलाल बंजारे, मोतीलाल मार्कंडेय, हिमाचल बंजारे, मुंगेश कुरे, कृष्ण बंजारे, प्रीत लाल देशलहरा, रमेश नारंग, सुरेश जोशी के साथ संत समाज उपस्थिति थे।


अन्य पोस्ट